मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस को लेकर जनगणना वर्ष 2021 का कार्य अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। मुजफ्फरनगर में जनगणना कराने के लिए करीब 70% कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।वर्ष 2021 की जनगणना कराने के लिए नगरपालिका में कार्यालय बनवाया एडीएम वित्त एवं जनगणना अधिकारी के निर्देशन में मुजफ्फरनगर में जनगणना 2021 का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा था। जनगणना कराने के लिए अभी तक 70% कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। शेष 30 % कर्मचारियों की ड्यूटी कुछ सरकारी विभागों द्वारा स्टाफ की सूची न भेजने के कारण नहीं लगाई गई, लेकिन अब कोरोना वायरस को देखते हुए वर्ष 2021 की जनगणना के कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।